Home / राज्य / त्रिलोक नगर में  विधायक आदेश चौहान,पार्षद नागेंद्र राणा  ने किया सड़क निर्माण का शुभारंभ

त्रिलोक नगर में  विधायक आदेश चौहान,पार्षद नागेंद्र राणा  ने किया सड़क निर्माण का शुभारंभ

हरिद्वार। बरसात के मौसम में परेशानी का सामना कर रहे कॉलोनी वासियों की मुसीबत अब समाप्त होने वाली है। आज रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने त्रिलोक नगर कॉलोनी में पहुंचकर सड़क निर्माण का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।

दरअसल रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम के कई वार्डों की कॉलोनी में पिछले काफी समय से सीवर लाइन डालने का कार्य चल रहा है, जिसके चलते बरसात के मौसम में सड़के खुदने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी रही थी, सिविल लाइन डालने के बाद अब सड़के बनने का कार्य शुरू हो गया है।

कॉलोनी वासियों ने इसके लिए क्षेत्र पार्षद नागेंद्र सिंह राणा का विशेष रूप से धन्यवाद दिया। विधायक आदेश चौहान मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा और पार्षद नागेंद्र राणा का फूल माला पहनकर आभार व्यक्त किया।

नवरात्रों के पहले दिन आदेश चौहान ने त्रिलोक नगर पहुंचकर सड़क निर्माण के कार्य का फीता काटकर विधिवत रूप से शुभारंभ किया, क्षेत्र में चल रहे सीवर लाइन के कार्यों का निरीक्षण करके अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

इस मौके पर बहादराबाद मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा , जिला महामंत्री किसान मोर्चा कमल प्रधान , गुरुकुल वार्ड के पार्षद नागेंद्र राणा, धर्मेंद्र चौधरी, सहायक अभियंता अनूप भंडारी,जूनियर इंजीनियर प्रवेश, विक्कू सिंह,राहुल वर्मा, श्रवण झा, अमित सिरोही, गिरीश चन्द लखेड़ा,विवेक त्यागी, शुबे सिंह, अनुज त्यागी , राघव बिश्नोई , जसवीर त्यागी, अरविंद त्यागी सहित कॉलोनी वासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!