औरोवेली आश्रम में संघ प्रमुख ने किया महर्षि अरविंद की प्रतिमा का अनावरण…

उत्तराखण्ड / सुमित यशकल्याण।

रायवाला / देहरादून। मंगलवार को रायवाला स्थित औरोवैली आश्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने महर्षि अरविंद की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया।
औरोवेली आश्रम में विश्व मन्दिर भवन में महर्षि अरविंद की भव्य प्रतिमा बीचो बीच स्थापित की गई है। जिसका अनावरण आश्रम के संचालन स्वामी ब्रह्मदेव व आरएसएस प्रमुख ने किया।

इस अवसर पर भागवत ने कहा कि महर्षि अरविंद का योग और दर्शन में पूरे विश्व में महत्वपूर्ण स्थान था। हिंदुत्व के दर्शन को योग के माध्यम से विश्व पटल पर महर्षि अरविंद ने रखा। योग को भारतीय की पहचान के रूप में महर्षि अरविंद ने विश्व के समक्ष रखा। जिसे आज के योगाचार्य आगे बढ़ा रहे है। उन्होंने कहा महर्षि अरविंद को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा की महर्षि ने देश की आजादी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आजादी के नायक बालगंगाधर तिलक के साथ महर्षि अरविंद ने राष्ट्रवाद की अलख जगाई। ऐसे महान योगी को नमन है।

इस अवसर पर आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, सह कार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, अरुण कुमार, रामदत्त चक्रधर, मनमोहन वैघ, मुकुंद, वी.भगैय्या आदि प्रमुख रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!