
हरिद्वार। विश्व पर्यावण दिवस के अवसर पर समग्र उन्नयन फाउंडेशन के सदस्यों ने नक्षत्र वाटिका,कनखल हरिद्वार में वृक्ष रोपण किया और समाज को पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए जागरूक किया | संस्था की तरफ से इस कार्यक्रम को संस्था के पदाधिकारी विपुल शर्मा ने संचालित किया और इस कार्यक्रम में सुरेंदर मिश्रा , सौरभ सक्सेना , ज्योति शर्मा एवं अर्नव ने बढ़ चढ़ कर योगदान दिया |
