सक्षम ने ब्रह्मपुरी कुष्ठ आश्रम में मनाया कुष्ठ पखवाड़ा…

हरिद्वार। सन् 1936 में प्रतिष्ठित संस्थापक स्वामी शिवानंद महाराज द्वारा स्थापित ‘द डिवाइन लाइफ सोसाइटी’ से पोषित कुष्ठ आश्रम ब्रह्मपुरी (टिहरी गढवाल) में चिरंजीवालय ध्यान वाटिका झबरावाला (डोईवाला)” संस्थापक एवं सक्षम ऋषिकेश अध्यक्ष शांति प्रसाद सेमवाल की अध्यक्षता में कुष्ठ पखवाड़ा के अंर्तगत एक वृहद सेवा कार्यक्रम चलाया गया।
कार्यक्रम संयोजक शांति प्रसाद सेमवाल ने कुष्ठ आश्रम के दिव्यांगजनों से कहा कि समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का एक अनुषांगिक संगठन है जो केवल दिव्यांगजनों के लिए कार्य करती है। सक्षम के प्रान्त सविता प्रकोष्ठ प्रमुख जयश्री भण्डारी, सक्षम जिला टिहरी गढवाल अध्यक्ष हर्षमणी बहुगुणा एवं सक्षम हरिद्वार के जिलाध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने आश्रम में उपस्थित दिव्यांगजनों को सक्षम द्वारा किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों से अवगत कराया। सविता प्रकोष्ठ प्रांत प्रमुख जयश्री भंडारी में कहा कि प्रत्येक साल उत्तराखण्ड प्रान्त के हर जिले में में 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चल रहे कुष्ठ निवारण पखवाड़े के तहत प्रान्त सविता प्रकोष्ठ यह कार्यक्रम आयोजित करती है। सक्षम के हरिद्वार जिलाध्यक्ष संदीप अरोड़ा (मूक बधिर) ने दिव्यांगजनों से कहा कि सक्षम संस्था ने हमे एक उचित प्लेटफार्म प्रदान किया है। सक्षम हम सबकी समस्यायों को सरकार के सामने लाकर उसके निवारण के लिए प्रयासरत है। सक्षम के टिहरी गढ़वाल जिलाध्यक्ष हर्षमणि बहुगुणा ने कहा कि जिले के दायित्ववान कार्यकर्ताओ को सक्षम से जोड़ा जाएगा। हरिद्वार सह जिलाध्यक्ष सोनिया अरोड़ा ने भी अपने विचार रखे।
कुष्ठ आश्रम के प्रधान राजेन्द्र सिंह को आश्रम के रखरखाव व सभी सदस्यों की उचित देखभाल के लिए शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।
सक्षम के कार्यकर्ताओं द्वारा दिव्यांगजनों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी समस्याओं को उजागर करने तथा उनकी जीवन शैली पर विभिन्न वृत्तचित्र तैयार करने वाले आनंद बहुगुणा को कुष्ठ क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने हेतु शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। आश्रम में सभी उपस्थित सक्षम सदस्यों द्वारा स्वच्छता जागरुकता अभियान चलाया गया, साथ ही कई जगहों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया गया। इस दौरान सक्षम टीम ने कुष्ठ आश्रम में रहने वाले सभी 19 दिव्यांगजनों को फल, सब्जी, बिस्कुट, राशन वितरित किया।
कार्यक्रम में सक्षम हरिद्वार की सह जिलाध्यक्ष सोनिया अरोड़ा, श्रीमती तारा पाण्डेय, हल्द्वानी से वरिष्ठ कार्यकत्री तारा पांडे, चण्डी प्रसाद पोखरियाल रक्तबाधित प्रकोष्ठ प्रमुख, सदस्य गगनदीप सैनी, क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी वीपी भारद्वाज, मीडिया प्रभारी आनंद बहुगुणा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!