रोटरी क्लब कनखल ने पीएसी प्रांगण में किया पौधारोपण…

हरिद्वार। रोटरी क्लब कनखल के तत्वावधान में पीएसी चालीसवीं वाहिनी के सुभाष नगर स्थित कैंप के प्रांगण पौधरोपण अभियान चलाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौधारोपण अभियान में पीएसी चालीसवीं वाहिनी के कमांडेंट प्रदीप राय, उप कमांडेंट सुरजीत पवार ने भी पौधारोपण अभियान में हिस्सा लिया। कमांडेंट प्रदीप राय ने कहा कि प्रदूषण को नियंत्रित करना है तो पौधों का संरक्षण जरूरी है। लगातार धरा पर पौधे लगाए जाएं। उनकी पौधों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए। उप कमांडेंट सुरजीत पवार ने रोटरी क्लब कनखल के पौधारोपण अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्ष भर पौधों का रोपण निरंतर रूप से किया जाना चाहिए। रोटरी क्लब कनखल के डायरेक्टर विशाल गर्ग ने कहा कि पौधों पर मनुष्य का जीवन निर्भर करता है। पौधे हमें ऑक्सीजन देते हैं। हमारी सांसे पौधों पर निर्भर हैं। धर्मनगरी को हरा भरा बनाने के लिए सभी की सहभागिता होनी चाहिए। पौधों का संरक्षण नितांत जरूरी है। पौधे लगाने के बाद उनकी सुरक्षा करते हुए ट्री गार्ड भी लगाएं। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व प्रदेश वासियों का प्रेेरित करने वाला पर्व है। इस बहाने प्रत्येक व्यक्ति पौधा रोपण के प्रति प्रेरित होता है। सचिव प्रदीप अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल ने कहा कि निरंतर रोटरी क्लब अपने सामाजिक दायित्व को निभा रहा है। धरती पर पौधों का रहना जरूरी है। हरा भरा वातावरण बना रहता है। प्रदूषण को भी पौधे नियंत्रण में रखते हैं। चालीसवीं वाहिनी पीएसी में कटहल, आम, नीम, गुड़हल, जामुन आदि प्रजातियों के पौधे निश्चित रूप से लोगों के लिए फायदेमंद होंगे। इस अवसर पर केडी जोशी, शरद, राधिका अग्रवाल, गीतिका, श्रीमती नरेश रानी गर्ग, हरपाल सिंह, राजीव अरोड़ा, केशव जोशी, अक्षय अग्रवाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!