रोटरी क्लब हरिद्वार का सेवा अभियान: एक ही दिन में तीन जनहितकारी परियोजनाएं सफल…

हरिद्वार। रोटरी क्लब हरद्वार ने सेवा कार्यों में एक बार फिर अपनी अग्रणी भूमिका निभाते हुए एक ही दिन में तीन जनहितकारी परियोजनाओं को सफलतापूर्वक संपन्न किया। इन सेवा कार्यों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं आमजन को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया गया।
प्रथम चरण में रोटरी क्लब गुड़गांव पैशन एवं रोटरी दिल्ली वसंत विहार द्वारा संचालित आई-वैन के माध्यम से डॉ. हरि राम आर्य इंटर कॉलेज, मायापुर (कनखल) में लगभग 150 विद्यार्थियों की निःशुल्क नेत्र जांच की गई। जांच के उपरांत जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए।
द्वितीय चरण में रानीपुर स्थित होटल में आम जनता के लिए नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 20 लोगों ने आंखों की जांच कराकर निःशुल्क चश्मों का लाभ उठाया।
तृतीय चरण में डॉ. हरि राम आर्य इंटर कॉलेज, मायापुर (कनखल) में डॉ. नमन अग्रवाल एवं डॉ. पूजा अग्रवाल के सहयोग से निःशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 150 विद्यार्थियों एवं 10 शिक्षकों ने दंत परीक्षण का लाभ प्राप्त किया।
इन सभी सेवा कार्यों के सफल आयोजन में जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर का उनके सीएसआर फंडिंग के अंतर्गत महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
रोटरी क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. आलोक सारस्वत ने जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर, दिल्ली से आए रो. अक्षय शास्त्री एवं ब्रज, कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद शर्मा, डॉ. नमन अग्रवाल, डॉ. पूजा अग्रवाल सहित उनकी पूरी टीम और आयोजन में सहयोग करने वाले सभी रोटेरियनों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!