प्रदेश में राहत देने वाली खबर, आज से होने वाली विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित, जानिए…

उत्तराखण्ड / सुमित यशकल्याण।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हुई विद्युत विभाग कर्मचारियों की बातचीत के बाद मिले आश्वासन के बाद बुधवार से होने वाली हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। प्रदेश में आज से विद्युत कर्मचारी संयुक्त मोर्चा समिति के बैनर तले हड़ताल पर जाने वाले थे। जिसको लेकर मुख्य सचिव सहित विभाग के एमडी दीपक रावत लगातार कर्मचारियों से बातचीत कर रहे थे। मोर्चे ने आज सुबह 8:00 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया हुआ था। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन व शासन स्तर पर वैकल्पिक व्यवस्था भी बनाई गई थी।

मंगलवार शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और ऊर्जा मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत के साथ सचिवालय में मोर्चा की बैठक हुई, बैठक के बाद मोर्चे ने हड़ताल को स्थगित कर दिया है, मोर्चा के संयोजक ने कहा कि सभी मांगे मानी गई हैं केवल तीन मांगों पर अभी निर्णय बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!