दिल्ली पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का जयराम आश्रम में हुआ जोरदार स्वागत…


दिल्ली। देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा का श्री जयराम आश्रम दिल्ली पहुँचने पर वैदिक मंत्रोच्चारण व मंगल कलश के साथ स्वागत किया। कुरुक्षेत्र में श्री जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि राहुल गांधी ने श्री जयराम आश्रम स्थित श्री राम दरबार में भगवान श्रीराम और माता जानकी के दर्शन किए और माथा टेका। श्री जयराम आश्रम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने राहुल गांधी तथा उनके साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा को टीका लगाकर और माला पहना कर स्वागत किया एवं प्रसाद सहित आशीर्वाद प्रदान किया।

इस मौके पर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एक तपस्या है, जो राष्ट्र को उन्नति के पथ पर ले जाएगी। सिंगला के अनुसार राहुल गांधी सुबह लगभग साढ़े दस बजे श्री जयराम आश्रम दिल्ली पहुंचे और यहां विश्राम किया। लोक सभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिन्दर सिंह हुड्डा, कांग्रेस के राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी, पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम्, कांग्रेस नेता जयराम रमेश, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री मंगत राम सिंगला और उत्तराखंड कांग्रेस नेता धीरेन्द्र प्रताप सिंह सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!