मां, बहन, जीजा के साथ राहुल गांधी ने किया रायबरेली से नामांकन, देखें वीडियो…

रायबरेली। शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, अपनी मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी और जीजा रॉबर्ट वाड्रा के साथ इलेक्शन ऑफिस पहुंचे और नामांकन दाखिल किया। पिछले कई दिनों से राहुल गांधी के अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने और ना लड़ने को लेकर अटकलें चल रही थी। लेकिन ऐन मौके पर राहुल गांधी ने रायबरेली सीट से चुनाव लड़ने का फैसला लिया।

साल 2019 के चुनाव में राहुल गांधी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से अमेठी लोकसभा सीट पर चुनाव हारे थे। रायबरेली संसदीय सीट गांधी परिवार की खानदानी सीट है। इससे पहले राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी रायबरेली सीट से कई बार सांसद चुनी जाती रही हैं। रायबरेली सीट पर राहुल गांधी का मुकाबला भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह के साथ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!