Home / शिक्षा / VBYLD-2027 के प्रचार को शिक्षण संस्थानों में किया तेज, युवाओं से क्विज में भाग लेने की अपील…

VBYLD-2027 के प्रचार को शिक्षण संस्थानों में किया तेज, युवाओं से क्विज में भाग लेने की अपील…

हरिद्वार। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) 2027’ के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए मेरा युवा भारत, हरिद्वार द्वारा जनपद के शिक्षण संस्थानों में पोस्टर अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में एसएमजेएन पीजी कॉलेज, हरिद्वार में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा एवं अन्य शिक्षकों/अधिकारियों की उपस्थिति में VBYLD-2027 के पोस्टर का प्रचार-प्रसार किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के युवाओं को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्हें VBYLD क्विज में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके साथ ही अमृता विश्व विद्यापीठम्, हरिद्वार कैंपस में भी VBYLD-2027 के पोस्टर प्रदर्शित एवं वितरित किए गए तथा विद्यार्थियों को इस राष्ट्रीय युवा पहल से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
VBYLD-2027 का राष्ट्रीय आयोजन 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य देश के युवाओं को ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प से जोड़ना तथा उनके विचारों, नवाचारों और समाधानों को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना है।
मेरा युवा भारत, हरिद्वार द्वारा जनपद के युवाओं से अपील की गई है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और VBYLD-2027 की क्विज प्रतियोगिता में सक्रिय रूप से भाग लेकर विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
पंजीकरण एवं जानकारी:
मेरा युवा भारत पोर्टल – mybharat.gov.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!