सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, केन्द्रीय संचार ब्यूरो देहरादून व महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एसएमजेएन (पीजी) कॉलेज में किया गया कार्यक्रम आयोजित, देखें वीडियो…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, केन्द्रीय संचार ब्यूरो देहरादून एवं आन्तरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ, एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) काॅलेज के संयुक्त तत्वाधान में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य अतिथि कुलपति, उत्तराखण्ड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय डाॅ. सुनील कुमार जोशी व पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी एवं कालेज प्रबंधन के सचिव श्री महन्त राम रतन गिरि, एन.एस. नयाल, योगी रजनीश एवं कालेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा के सानिध्य में एक कार्यक्रम का आयोजन माँ सरस्वती वन्दना, माल्यार्पण व द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। सर्वप्रथम सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर, स्मृति-चिन्ह व शाॅल भेंटकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, केन्द्रीय संचार ब्यूरो देहरादून द्वारा उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति पर आधारित कलाकारों द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये गये। महाविद्यालय के अन्नया भटनागर तथा उनकी टीम ने भी अनेक मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुक्त कर दिया।
कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा कॉलेज ऑडिटोरियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर म्यूजिकल सिंगिंग योग इसिक्ट में कुमारी अनन्या भटनागर के द्वारा लिखित, निर्देशित एवं कोरियोग्राफ किया गया और साथ ही अपने सुमधुर गीतों द्वारा उसमे योगदान दिया। इस प्रस्तुति में स्ट्रीट फूड कम से कम खाने और घर के पोष्टिक भोजन खाने पर बल दिया गया और साथ ही स्वस्थ जीवन के लिए योग का महत्व दर्शाया गया।

इसमें कॉलेज के छात्रों द्वारा अभिनय किया गया: गौरव बंसल, काजोल रौतेला, सिमरन, आमिर, रमन हंस,काजल कश्यप, रूपाली ठाकुर, राहुल यादव, मेघा शर्मा, ममता कुमारी, करिश्मा शर्मा।
वही योग पर गौरव बंसल एवं विशाल बंसल की टीम की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया .
कार्यक्रम में खुशी, अंजली, मुकेश चन्द्र भट्ट, गौरव बंसल व विशाल बंसल द्वारा वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता में मुकेश चन्द्र भट्ट को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. सुनील कुमार जोशी द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि योग एक आध्यात्मिक प्रक्रिया है जिसमें शरीर, मन और आत्मा को एक साथ लाने का काम योग द्वारा किया जाता है। डाॅ. जोशी ने कहा कि योग साधना द्वारा हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ हो सकते हैं योग से अवसाद से भी छुटकारा पा या जा सकता हैं। डाॅ. जोशी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले समस्त कलाकारों की मुक्तकण्ठ से प्रंशसा की।

अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री महन्त राम रतन गिरि जी महाराज ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनायें देते हुए प्राचीन पद्धति योग को मनुष्य के स्वस्थ जीवन के लिए उपयोगी बताया।

काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने सभी अतिथियों का धन्यवाद प्रेषित करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। डाॅ. प्राचार्य सुनील कुमार बत्रा ने योग शिविर में लगे समस्त प्राध्यापक साथी विशेष तौर पर संयोजक योग शिविर डाॅ. जगदीश चन्द्र आर्य, डॉ. संजय माहेश्वरी व उनकी पूरी टीम की शिविर को सम्पन्न कराने हेतु धन्यवाद प्रेषित किया गया। उन्होंने योगाचार्य ईश्वर जी, योगाचार्य रजनीश जी, श्रीमती रेणु आर्य, योगाचार्य हिंमाशी, योगाचार्य आरती, योगाचार्य गौरव कुमार, योगाचार्य कोमित, गौरव बंसल, विशाल बंसल, अनन्या भट्नागर, रेणु सिंह, शिखा सिंह तथा करिश्मा शर्मा को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके सहयोग की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम का सफल संचालन छात्र कल्याण अधिष्ठाता डाॅ. संजय माहेश्वरी द्वारा किया गया।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि डाॅ. सुनील कुमार जोशी, श्री महन्त राम रतन गिरि जी महाराज व प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा द्वारा विश्वविद्यालय व महाविद्यालय के पल्लवी शर्मा एम.काॅम. चतुर्थ सेम, विश्वविद्यालय गोल्ड मेडलिस्ट, प्रीति ढल बी.ए. तृतीय, आस्था आनन्द बी.काॅम. तृतीय, पूजा रावत बी.एससी तृतीय, शिल्पा सिंह बी.एससी तृतीय ; शहराना एम.ए. चतुर्थ सेम, अर्थशास्त्र, आरती गुरमुखवाणी एम.ए. चतुर्थ सेम अंग्रेजी, साक्षी कौशल एम.ए. चतुर्थ सेम हिन्दी, आयशा एम.ए. चतुर्थ सेम राजनीति विज्ञान तथा हिमांशी दीक्षित एम.ए. चतुर्थ सेम समाजशास्त्र को गोल्ड मैडेल व प्रशस्ति प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (भारत सरकार), केन्द्रीय संचार ब्यूरो देहरादून द्वारा योग साधकों को विभागीय प्रमाण-पत्र वितरित किये गये। डाॅ. जगदीश चन्द्र आर्य, संयोजक-योग शिविर, डाॅ. तेजवीर सिंह तोमर, डाॅ. विजय शर्मा, डाॅ. रूचिता सक्सैना, डाॅ. सुगन्धा वर्मा, डाॅ. मनोज कुमार सोही, डाॅ. मोना शर्मा, डाॅ. रीना मिश्रा, डाॅ. पुनीता शर्मा, डाॅ. शिवकुमार चौहान, श्रीमती रिचा मिनोचा, वेद प्रकाश चौहान, डाॅ. मोना शर्मा, डाॅ. आशा शर्मा, डाॅ. प्रज्ञा जोशी, विनीत सक्सेना, विवेक मित्तल श्रीमती कविता छाबड़ा, नेहा गुप्ता, श्रीमती रिंकल गोयल, आलोक शर्मा, संजीत कुमार, मोनूराम, सुशील कुमार, विशाल कुमार आदि को योग शिविर में प्रतिभाग हेतु प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!