प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महामानव के रूप में कर रहे हैं सेवाकार्य -मुकेश मान।

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महामानव के रूप में कार्य कर रहे हैं उनके कुशल नेतृत्व में देश के सभी राज्यों में सर्वागीण विकास के नित नए आयाम स्थापित हो रहे हैं विकास की नई परिभाषा लिखी जा रही है।
उत्तराखंड भाजपा किसान मोर्चा की रुड़की में आयोजित दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की परिचय बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे प्रदेश प्रभारी मुकेश मान का प्रदेश के सभी जिलों से आये पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
शुभारंभ सत्र को संबोधित मुकेश मान ने प्रंशसा व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में किसान मोर्चा के पदाधिकारी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है मोर्चे के प्रत्येक कार्यकर्ता केन्द्र सरकार द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्य और कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार गांव-गांव, घर-घर जाकर करेगा। उन्होंने कहा सामाजिक न्याय समरसता सप्ताह कार्यक्रम के तहत किसान मोर्चा अपने अपने जिलों, मंडलो के ग्रामीण क्षेत्रों में मण्डल स्तर पर पदयात्रा का आयोजन करेगा। प्रदेश में करीब 10 लाख किसान हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, श्री अन्न योजना, अन्नदाता किसान योजना को लेकर सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर पुडीर के द्वारा सभी पदाधिकारियों को सक्रिय रूप से कार्य करने के लिए कहा गया तथा केंद्र सरकार और राज्य सरकार की नीतियों को जन-जन पहुंचाने को कहा गया किसान मोर्चा के प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी द्वारा भी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के महामंत्री योगेंद्र चौहान, महेंद्र सिंह नेगी प्रदेश के सभी उपाध्यक्ष, मंत्री गढ़वाल के संयोजक एवं सहसंयोजक कुमाऊं मंडल के संयोजक एवं सहसंयोजक प्रदेश के मीडिया प्रभारी जगमोहन चंद सोशल मीडिया के प्रभारी विकास शर्मा एवं किसान मोर्चा के सभी ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!