कुलदीप चौधरी बने भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य…

हरिद्वार। हरिद्वार के वरिष्ठ बीजेपी कार्यकर्ता कुलदीप चौधरी को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य नामित किया गया है। कुलदीप चौधरी लालढंग मंडल के बीजेपी किसान मोर्चे के पूर्व मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर है बीजेपी कार्यकर्ता कुलदीप चौधरी को बधाइयां देते हुए प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त कर रहे हैं।

इस मौके पर कुलदीप चौधरी ने कहा कि वे लगातार किसानों के लिए काम कर रहे हैं सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही विकास योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और बीजेपी किसान मोर्चा को मजबूत करने का भी कार्य करेंगे। उन्होंने प्रदेश हाईकमान का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!