दो दिन से नदी में फंसी गाय का पुलिस ने किया रेस्क्यू, देखे वीडियो…

उत्तराखण्ड / सुमित यशकल्याण।

देवप्रयाग। दो दिन से नदी में फंसी गाय को पुलिस के जवानों रेस्क्यू किया। इस दौरान बहाव तेज होने के चलते जवानों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। जानकारी के अनुसार देवप्रयाग में भागीरथी पुल से करीब 100 फुट नीचे एक गाय फंसी गई। बताया जा रहा है कि गाय कहीं से बहकर आई और पुल के नीचे फंसी गई। लेकिन अब गाय को आने जाने का रास्ता नहीं मिल पा रहा था। जिस कारण गाय 02 दिनों से वही पर फंसी हुई थी। जब इसकी सूचना पुलिस के जवानों को मिली तो उन्होनें स्थानीय लोगों को साथ लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। 04 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस के जवानों ने आपदा उपकरण व रस्से के सहारे गाय को भागीरथी नदी से तैराकर सकुशल रेस्क्यू किया। पुलिस के इस साहसिक कार्य की स्थानीय लोगों ने भी जमकर तारीफ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!