
रांची। पति-पत्नी के झगड़े तो खूब देखे हैं, लेकिन झारखंड की राजधानी रांची से जो खबर आ रही है, वह चौकाने वाली है। यहां राजेश नामक शख्स की दो बीवियां हैं। दोनों पत्रियों के साथ राजेश अलग-अलग घर में रहता है। झगड़ा शुरू हुआ कि राजेश कब किस पत्नी के साथ रहेगा, तो इसका दिलचस्प हल निकाल गया। तय हुआ कि राजेश हफ्ते के 03 दिन एक पत्नी के साथ और बाकी के तीन दिन दूसरे पत्नी के साथ रहेगा। इसके बाद बचा हुआ दिन उसके लिए वीकली ऑफ रहेगा।
इससे पहले राजेश एक-एक दिन दोनों पत्त्रियों के साथ गुजरता था, बीते शनिवार को भी पहली पत्नी पुलिस थाने पहुंच गई और शिकायत की कि पति 05 दिन से उसके पास नहीं आया है। तंग आकर पुलिसकर्मियों ने राजेश को थाने तलब किया। साथ ही दोनों पत्नियों को भी मौजूद रहने को कहा गया। लंबी बातचीत के बाद निष्कर्ष निकला कि राजेश तीन दिन पहली पत्नी और बाकी तीन दिन दूसरे पत्नी के साथ रहेगा। बचा हुआ आखिरी दिन उसका रहेगा।
