साध्वी संजनानन्द गिरि का महामंडलेश्वर पद पर हुआ पट्टाभिषेक, संतों ने तिलक चादर ओढ़ाकर किया पट्टाभिषेक…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में पंच परमेश्वर की अध्यक्षता व आचार्य पीठाधीश्वर की उपस्थिति में साध्वी संजनानन्द गिरि का महामंडलेश्वर पद पर पट्टाभिषेक किया गया। आचार्य पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरि महाराज, अखाड़े के सचिव एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने साध्वी संजनानन्द गिरि का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराकर तिलक चादर माल्यार्पण कर महामंडलेश्वर पद पर आसीन किया।

इस मौके पर आचार्य पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने कहा कि महामंडलेश्वर साध्वी सजनानंद गिरि मां कामाख्या की बड़ी साधक है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश व समाज की सेवा में समर्पण किया है। नारी शक्ति के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनेगा। उन्होंने कहा कि महामंडलेश्वर पद पर आसीन होकर साध्वी संजना नन्द गिरि निरंजनी अखाड़े की परंपराओं को देश भर में फैलने का काम करेगी। आनंद अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानानन्द गिरि महाराज ने साध्वी संजना नन्द गिरि को महामंडलेश्वर पद आसीन होने पर शुभकामनाएं दी।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि साध्वी संजनानन्द गिरि को अखाड़े के पंच परमेश्वर और आचार्य पीठाधीश्वर महाराज ने अखाड़े की परंपराओं के अनुसार महामंडलेश्वर पद आसीन किया गया है। संजना नन्द गिरि निरंजनी अखाड़े की परंपराओं के साथ ही सनातन धर्म और संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए समर्पित भाव से अपनी सेवा देकर श्रद्धालु भक्तों में सनातन धर्म के प्रति जागरूक करेगी। पंडित शिव नारायण शर्मा, मोहन चंद पांडेय, पंकज जोशी, हरिओम नोटियाल ने मंत्रोच्चारण कर विधि-विधान से पट्टाभिषेक संपन्न कराया।

इस अवसर पर पंचायती निर्मला अखाड़ा के मुखिया महंत बाबा कश्मीर सिंह भूरीवाले, निर्मल संत पुरा के मुखिया महंत जगदीश सिंह, पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत राम रतन गिरि, श्रीमहंत नरेश गिरि, श्रीमहंत केशव गिरि, श्रीमहंत राधे गिरि, महंत राकेश गिरि, महामंडलेश्वर ललितानन्द गिरि, महंत आलोक गिरि, महंत रविपुरी, महंत दर्शन भारती, महंत सुखदेव पुरी, महंत राजेंद्र भारती, राज गिरि, उमेश भारती, मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी कारोबारी राज गिरि, अनिल शर्मा, बिंदु गिरि, आर.के. शर्मा, प्रदीप शर्मा, प्रमोद गिरी, श्रीगंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, टीना टुटेजा, प्रतीक सूरी, सुंदर राठौर, रोहित गिरि, शहर व्यापार मंडल के महासचिव अमन शर्मा, भोला शर्मा, एसएमजेएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील बत्रा, डॉ. संजय माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!