Home / मुख्य ख़बर / स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संजय चोपड़ा ने तिरंगा फहराकर अमर शहीदों की याद में वृक्षारोपण कर श्रद्धा सुमन किए अर्पित…

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संजय चोपड़ा ने तिरंगा फहराकर अमर शहीदों की याद में वृक्षारोपण कर श्रद्धा सुमन किए अर्पित…

हरिद्वार। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कृषि उत्पादन मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय चोपड़ा द्वारा अमृत महोत्सव के दौरान नगर निगम प्रशासन द्वारा स्थापित किए गए चंडी चौराहा मार्ग के समीप स्वतंत्रता सेनानी पार्क में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद जवानों की याद में वृक्षारोपण कर शहीदों को नमन करते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। स्वतंत्रता दिवस की सभा के माध्यम से शासन प्रशासन से 75वें आज़ादी के अमृत महोत्सव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में बनाए गए स्वतंत्रता सेनानी पार्क के रखरखाव के साथ टूटी हुई बाउंड्री वॉल की भी मरम्मत की मांग की।

इस अवसर पर कृषि उत्पादन मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष, भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने कहा कि पूर्व में 75वें आज़ादी के अमृत महोत्सव के दौरान 15 अगस्त 2023 को अमर शहीदों स्वतंत्रता सेनानियों की याद में स्वतंत्रता सेनानियों की शिलापट्ट लगाकर यह स्वतंत्रता सेनानी पार्क स्थापित किया गया था लेकिन रखरखाव न होने के कारण जनता के धान की बर्बादी के साथ अमर शहीदों स्वतंत्रता सेनानियों की भी उपेक्षा की जा रही है जोकि न्याय संगत नहीं है। उन्होंने शासन प्रशासन से मांग की प्राथमिकता के आधार पर तत्काल प्रभाव से पूर्व में 75वें अमृत महोत्सव के दौरान बनाए गए सभी पार्कों का पुनः जीवन उद्धार कर कर्मचारियों की नियुक्ति के साथ उचित प्रबंध किए जाने की व्यवस्था को बनाया जाना अति आवश्यक है।

सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों में मोहनलाल, प्रदीप कुमार, विजय गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, सोनू, शिवकुमार चौहान, प्रमोद गुप्ता, श्यामलाल, मोहन कुमार, मनोज, नईम सलमानी, पूनम माखन, सावित्री देवी, मंजू पाल, सुमन गुप्ता, आशा देवी, पुष्पा दास, सीमा, मधु, सावित्री देवी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!