गंगा सप्तमी के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरकी पौड़ी पर किया गंगा पूजन, देखें वीडियो…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। रविवार को उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरकी पौड़ी पर श्री गंगा सभा द्वारा गंगा सप्तमी के शुभ अवसर पर अयोजित गंगा मैया जन्मोत्सव में प्रतिभाग किया, जहां उन्होंने मां गंगा की सपरिवार पूजा-अर्चना की एवं मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त करते हुये देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली के लिये मां गंगा से प्रार्थना की।

अपने चुनाव नामांकन से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार पहुंचे। गंगा सप्तमी के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरकी पौड़ी पर पहुंचकर गंगा पूजन किया। गंगा पूजन के दौरान मुख्यमंत्री की पत्नी भी उनके साथ मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश के चारों धामों के द्वार खुल गए हैं, उन्होंने सभी चारधाम यात्रियों की यात्रा सुखद और सुगम होने की कामना की। साथ ही प्रदेश की खुशहाली के लिए भी मां गंगा से आशीर्वाद लिया।

उल्लेखनीय है कि भारत में गंगा मैया का जन्मोत्सव वैशाख शुक्ल पक्ष की सप्तमी के दिन मनाया जाता है। गंगा जन्मोत्सव पुष्य नक्षत्र और अमृत सिद्ध योग में मनाया जाता है। इस दिन माता गंगा ब्रह्मलोक से ब्रह्मा जी के कमण्डल से निकलकर, भगवान विष्णु जी के चरणों को धोती हुई, भगवान आशुतोष की जटाओं में आई थी।

इस दौरान जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी पी.एल. शाह, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, मीडिया प्रभारी लव शर्मा, श्री गंगा सभा अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, पुजारी अमित शास्त्री, उज्ज्वल पंडित, नितिन गौतम सहित सम्बन्धित अधिकारीगण एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!