Home / मुख्य ख़बर / मुख्यमंत्री के निर्देश पर हरिद्वार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, हटाए गए 80 से अधिक अस्थायी कब्जे…

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हरिद्वार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, हटाए गए 80 से अधिक अस्थायी कब्जे…

हरिद्वार। सरकारी भूमि पर किसी भी दशा में कोई अतिक्रमण न हो इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा सख्त निर्देश दिए गए हैं, मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में बुधवार को नगर निगम क्षेत्रांतर्गत एवं तहसील क्षेत्रांतर्गत सरकारी भूमि, सड़क एवं नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।
जिला प्रशासन एवं नगर निगम की टीम द्वारा ललतारौ पुल से अपर रोड तक व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मार्ग एवं नालियों पर किए गए 80 से अधिक अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया।इस अभियान के दौरान कुछ स्थानीय व्यापारियों द्वारा कार्यवाही में गत्यवरोध उत्पन्न करने का प्रयास किया गया, किन्तु पुलिस प्रशासन के सहयोग से अभियान को सफलतापूर्वक जारी रखते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही पूर्ण की गई।
नगर निगम एवं जिला प्रशासन की ओर से सभी संबंधित व्यक्तियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि भविष्य में नाली के ऊपर अथवा नाली की सीमा से बाहर किसी भी प्रकार का सामान, निर्माण सामग्री अथवा व्यावसायिक सामग्री रखी जाती है तो उसे तत्काल जब्त करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। साथ ही बार-बार अतिक्रमण किए जाने की स्थिति में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध तहरीर देकर विधिक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी।
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट हरगिरी, उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा, उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल, पुलिस प्रशासन तथा नगर निगम हरिद्वार की टीम उपस्थित रही।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनहित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!