भारतीय मजदूर संघ के 70वें स्थापना दिवस पर स्वामी यतीश्वरानंद ने बताई सरकार की योजनाएं…

हरिद्वार। भारतीय मजदूर संघ के 70वें स्थापना दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने संघ के स्थापना दिवस बधाई देते हुए संघ के संस्थापक दातोपंत ठेंगड़ी के संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके बताएं मार्गों पर चलकर राष्ट्र निर्माण करने को कहा। उन्होंने श्रमिकों की समस्याओं का समाधान कराने को लेकर हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस दौरान हरेला पर्व को साकार करने के लिए पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
भारतीय मजदूर संघ का 70वां स्थापना दिवस भेल सामुदायिक केंद्र सेक्टर -01 में हीरो मोटो कार्प कर्मचारी संघ सिडकुल के कर्मचारियों द्वारा बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार श्रमिकों के हितों के लिए अनेक कार्य कर रही है। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है, जिससे श्रमिकों के जीवन में बदलाव आया है। श्रमिकों के लिए पीएफ, सामाजिक सुरक्षा, ईएसआईसी का लाभ सरकार हर श्रमिकों को देने का काम कर रही है। उन्होंने कार्यक्रम आयोजक और भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री सुमित सिंघल के कार्य की भी सराहना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री सुमित सिंघल ने कहा कि स्वामी यतीश्वरानन्द के सहयोग से संगठन का कार्य लगातार पूरे प्रदेश में बढ़ रहा है। श्रमिकों की समस्याओं का समाधान करने को लेकर वह लगातार अग्रणी भूमिका निभाते हुए समस्याओं का समाधान करने का कार्य कर रहे है। भारतीय मजदूर संघ 02 करोड़ कार्यकर्ताओं एवं 6000 यूनियन के साथ आज विश्व का नंबर एक संगठन बन कर उभरा है। संघ की रीति नीति उद्योगों को चलाने में विश्वास करती है और उनके कार्यकर्ता राष्ट्रहित उद्योग हित और श्रमिक हित को लेकर साथ चलते हैं। भारतीय मज़दूर संघ की स्थापना का उद्देश्य श्रमिकों में राष्ट्रहित की भावना को जगाने वाला है। कार्यक्रम का संचालन संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कांत शर्मा ने किया।
इस मौके पर पर्यावरण संयोजक डीसी नौटियाल, भारतीय मजदूर संघ के जिला संगठन मंत्री सुनील बिष्ट, सुनीता तिवारी, नरेश रावत, शोभन कुमार, जितेंद्र, संजय बिष्ट, सुधाकर जुवाल, गीता पांडे, विजय रावत, जितेंद्र, प्रमोद, मदन, संगीता, दिवाकर यादव, अनीता, शिवानी, विमला, योगेश यादव, सचिन शर्मा आदि सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!