Home / मुख्य ख़बर / नेशनल हाईवे पर पहुंचकर हाथियों के झुंड ने उड़ाई ब्रेड, सब्जी, फलों की दावत, देखें वीडियो…

नेशनल हाईवे पर पहुंचकर हाथियों के झुंड ने उड़ाई ब्रेड, सब्जी, फलों की दावत, देखें वीडियो…

उत्तराखण्ड / सुमित यशकल्याण।

कोटद्वार। शुक्रवार सुबह जंगल से निकलकर एक हाथियों का झुंड सड़क पर आ पहुंचा। घटना कोटद्वार की है, जहां कोटद्वार एनएच-534 पर हाथियों का झुंड आ गया। सुबह कोटद्वार से सामान लेकर पर्वतीय क्षेत्र में जा रहा पिकअप वाहन जैसे ही सिद्धबली मंदिर से आगे मोड़ पर पहुंचा, अचानक हाथियों का झुंड गाड़ी के आगे आ गया, यह देख गाड़ी में बैठे ड्राइवर गाड़ी से निकल गया, हाथियों ने गाड़ी में रखे सभी सामान ब्रेड, फल-सब्जियों की खूब दावत उड़ाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!