गुरु रविदास जयंती पर गांव-गांव पहुंचकर दिया मानवता और समरसता का संदेश…

हरिद्वार। विगत दो दिनों से श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के पीठाधीश्वर रविदासाचार्य सुरेश राठौड़ के नेतृत्व में ग्राम अतमलपुर बौग्ला रूहालकी, अहमदपुर ग्रांट रायपुर, दरदा सहदेवपुर ज्योतिका डेरा अलावलपुर, प्रीतपुर जेवरहेडी, खेलरी, गढ़मीरपुर पूरनपुर आदि गांव में पहुंचकर गुरु रविदास जी के 649वें जन्मदिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित की। रविदास आचार्य ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी ने जात-पात से दूर रहकर मानवता का संदेश दिया उन्होंने संपूर्ण जीवन क्षमता मूलक समाज के निर्माण में अपना योगदान दिया उन्होंने कहा था, जात-पात पूछे ना कोई,, हरि का भजन तो हरी का होई,, वह ऐसे समाज का निर्माण करना चाहते थे जहां भेदभाव ना हो मानवता का मानवता के प्रति प्रेम हो यही संदेश उन्होंने संपूर्ण जीवन दिया आज देश और दुनिया में भव्य रूप से गुरु रविदास जी की जयंती के शुभ अवसर पर शोभायात्रा जल से सत्संग चौपाल और यात्राएं निकाली जा रही हैं। श्री गुरु रविदास जी के जीवन को उतारने के लिए संपूर्ण जीवन अपना प्रयास किया ऐसा चाहूं राज में मिले सवन को अन्न,, छौट बड़े और समबसै रविदास रहे प्रसन्न,, आओ हम सब मिलकर गुरु रविदास जी के जीवन को एक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!