एनयूजे-आई, उत्तराखंड। राजू वर्मा जिला अध्यक्ष, अमन कटारिया कंडेरा बने महामंत्री,जानिए


देहरादून।
भारत के प्रख्यात पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन नेशनल यूनियन आंफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया),नई दिल्ली के स्थापना दिवस पर डालनवाला मे आयोजित विचार गोष्ठी मे वक्ताओ ने कहा कि पत्रकारों के हितों को लेकर संघर्षरत संगठन देश भर मे विस्तार कर रहा है और कलम के सिपाहियों का उसके प्रति विश्वास बढ़ा है। पूर्व
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मुख्य सरंक्षक ब्रह्मदत्त शर्मा ने संगठन की स्थापना को लेकर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन स्थापना वर्ष 1972 से पत्रकारों के हितों की लडाई लड़ रहा है। आज देश के 24 राज्यों मे एनयूजे (आई)का संगठन है और ऐसा विश्वास के वातावरण से संभव हुआ। उन्होंने कहा कि समय समय पर पत्रकार हितों को लेकर संगठन आवाज उठाता रहा है और कई उपलब्धि उसके खाते मे है। विशिष्ठ अतिथि प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि आज चुनौतियों के दौर मे पत्रकारों को एकजुटता के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संगठन के विस्तार की दिशा मे अतिरिक्त प्रयास और युवा तथा सक्रिय सदस्यों को जिम्मेदारी दी जायेगी। गोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व महामंत्री सुशील त्यागी ने की। कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि हर्ष निधि शर्मा ने यूनियन को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया। इस मौके पर ध्वनि मत से देहरादून की जिला कार्यकारिणी भी घोषित कर दी गयी। राजू वर्मा जिलाध्यक्ष, पंकज अग्रवाल उपाध्यक्ष, अमन कटारिया कन्डेरा महामंत्री, शुभम ठाकुर सचिव, मंगल सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए। वहीं दीपक नेगी, नवीन बधाँनी, नरेश बलोनी तथा नरेंद्र कुमार बतरा कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!