अब नही होगे उपभोक्ता परेशान, त्योहारों पर नहीं चलेगी मिलावट अब -अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन उत्तराखंड।

हरिद्वार। उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहें अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन द्वारा अपने अभियान धर्मनगरी हरिद्वार बचाओ की मजबूत शुरुआत की गई। अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनु शिवपुरी के कनखल स्थित कैंप कार्यालय पर आहूत की गई। बैठक का संचालन प्रदेश कानूनी सलाहकार एडवोकेट पुनीत कंसल ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनु शिवपुरी ने बताया कि बाजार में मिलावट का कारोबार हो या फिर अवैध भंडारण का या घटतौली सहित अन्य भ्रष्टाचार। उपभोक्ताओं की जागरूकता व सक्रियता इन सब पर रोक लगा सकती है। जागरूक उपभोक्ता संबंधित अधिकारियों को सूचित कर कार्रवाई कराने में भी सहयोग कर सकते हैं। संगठन के माध्यम से आगामी आयोजित कार्यक्रमों में उपभोक्ताओं को इसी तरह से जागरूक किया जाएगा। समस्याओं के निराकरण पर चर्चा कार्यक्रम में जिला खाद्य आपूर्ति, भारतीय जीवन बीमा निगम, बैंकिंग व नगर निगम सहित अन्य विभागों मे लगातार हो रहें उपभोक्ताओं के शोषण पर नाराजगी जताई गई। उपभोक्ता उत्थान संगठन के जिला अध्यक्ष चौधरी संजीव बालियान की अध्यक्षता में आयोजित जन जागरूकता एवं उपभोक्ता जागरूकता बैठक में समाज में आने वाली विभिन्न समस्याओं व उसके निराकरण के उपायों पर चर्चा की गई। इस मौके पर खाद्य आपूर्ति विभाग व खाद्य निरीक्षक, मुख्य नगर अधिकारी, जनपद प्रशासन सहित अन्य अधिकारियों को साथ लेकर उपभोक्ताओं को नियम कायदों की जानकारी दी जाएगी। प्रदेश कानूनी सलाहकार व विद्वान अधिवक्ता पुनीत कंसल ने उपभोक्ताओं व ग्राहकों के हितों के लिए बनाए गए उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम और उसके अंतर्गत आने वाले कानून की जानकारी दी। ग्राहक सतर्क व जागरूक रहे उपस्थित कार्यकर्ताओं को बताया कि बाजार में होने वाले अवैध भंडारण, कालाबाजारी, मिलावटी सामग्री का वितरण, अधिक दाम वसूलना, बिना मानक वस्तुओं की बिक्री, ठगी, नापतोल में अनियमितता, गारंटी के बाद सेवा प्रदान नहीं करना सहित अन्य कई गतिविधियां कानून अपराध की श्रेणी में आता है। ग्राहकों को इसके प्रति जागरूक व सतर्क रहना चाहिए। इस मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने लोगों को जागरूक करने के बावत अभियान चलाए जाने की बात कही। बैठक में संगठन के प्रदेश सचिव एडवोकेट अर्क शर्मा, प्रदेश आय व्यय निरीक्षक सीए मृणाली शर्मा योग के माध्यम से लाखों लोगों मे जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही मृणाली शर्मा का संगठन की ओर से स्वागत किया गया तथा प्रदेश के सम्मानित सदस्य आकाश भारद्वाज द्वारा समूह का लेखा जोखा प्रस्तुत किया एवम् पं. दिव्यांश शर्मा द्वारा विभिन्न विचार प्रस्तुत किए गए व बैठक का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!