आजादी का अमृत महोत्सव। धूमधाम से मनाया गया एसएमजेएन (पीजी) काॅलेज में 77वां स्वतंत्रता दिवस…

हरिद्वार। मंगलवार को एसएमजेएन (पीजी) काॅलेज में 77वां स्वतंत्रता दिवस पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम इस अवसर पर काॅलेज प्रबन्ध समिति के सचिव श्रीमहन्त राम रतन गिरि महाराज एवं प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् शहीदों को नमन करते हुए पुष्प अर्पित कर राष्ट्रगान गाया गया तथा काॅलेज में बनायी गयी शौर्य दीवार पर देश के अमर शहीदों को पुष्पाजंली अर्पित की।

इस अवसर पर काॅलेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्री महन्त राम रतन गिरि महाराज ने अपने संदेश में सभी राष्ट्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि हमें भारतवर्ष को आजाद कराने में हुए शहीदों के सपनों का भारत बनाने का प्रण लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले युवाओं की राष्ट्र निर्माण में अहम भूूमिका होती है।

काॅलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने स्वतंत्रता दिवस की अपनी शुभकामनायें प्रेषित करते हुए कहा कि आज हमारी राष्ट्रीय एकता का परिणाम तिरंगा अपने सर्वोच्च स्थान पर गर्व के साथ फहरा रहा है। हमें अपने देश की एकता व अखण्डता पर गर्व करना चाहिए। डाॅ. बत्रा ने निदेशक, उच्च शिक्षा हल्द्वानी डाॅ. चन्द्र दत्त सूंठा का शुभकामना संदेश पढ़कर सुनाया, जिसमें निदेशक ने अपने बधाई संदेश में कहा कि स्वतंत्रता के इस अवसर पर राष्ट्र के विकास एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में हम सबका व्यक्तिगत उत्तरदायित्व है कि एक सुदृढ़ एवं मजबूत राष्ट्र निर्माण में निष्काम भाव से कर्मशील रहकर अपनी श्रेष्ठतम कार्यक्षमता का प्रदर्शन कर अपना सर्वोत्तम योगदान दें।

कार्यक्रम का संचालन डाॅ. संजय माहेश्वरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर काॅलेज की शिक्षा डाॅ. लता शर्मा ने देश भक्ति कविता, काॅलेज छात्रा अपराजिता ने स्वलिखित कविता प्रस्तुत की तथा अर्शिका ने आजादी से पूर्व से वर्तमान तक का संक्षिप्त में इतिहास बताया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रो. पी.के. सिंह, डाॅ. आराधना सक्सेना, डाॅ. मन मोहन गुप्ता, डाॅ. तेजवीर सिंह तोमर, डाॅ. जगदीश चन्द्र आर्य, विनय थपलियाल, डाॅ. सुषमा नयाल, डाॅ. आशा शर्मा, श्रीमती रिंकल गोयल, डाॅ. विजय शर्मा, डाॅ. विनीता चौहान, डाॅ. मोना शर्मा, डाॅ. सुगन्धा वर्मा, डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, डाॅ. पदमावती तनेजा, विनीत सक्सेना, प्रियंका, डाॅ. प्रज्ञा जोशी, प्रिंस श्रेात्रिय, डाॅ. सरोज शर्मा, डाॅ. मिनाक्षी शर्मा, मोहन चन्द्र पाण्डेय, राजकुमार, श्रीमती हेमवती, संजीत कुमार, सुशील राठौर, सहित काॅलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!