Home / शिक्षा / लेक्चरर भर्ती परीक्षा स्थगित, अभ्यर्थियों के विरोध के बाद फैसला…

लेक्चरर भर्ती परीक्षा स्थगित, अभ्यर्थियों के विरोध के बाद फैसला…

हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 09 और 10 मई 2026 को प्रस्तावित प्रवक्ता (लेक्चरर) भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया है। आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार भौतिक शास्त्र (Physics) और नागरिक शास्त्र (Civics) विषयों की लिखित परीक्षा, जो क्रमशः 09 और 10 मई को आयोजित होनी थी, अगले आदेश तक टाल दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, इन तारीखों पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भी लेक्चरर भर्ती परीक्षा निर्धारित थी। परीक्षा तिथियों के टकराव को लेकर अभ्यर्थियों ने आपत्ति जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया था और परीक्षा तिथि बदलने की मांग उठाई थी।
अभ्यर्थियों के दबाव और स्थिति को देखते हुए आयोग ने यह निर्णय लिया। आयोग ने स्पष्ट किया है कि नई परीक्षा तिथि की घोषणा अलग से आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर की जाएगी।
फिलहाल अभ्यर्थियों को नई तारीख का इंतजार है, जबकि आयोग की ओर से जल्द ही संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!