एसएमजेएन (पीजी) कॉलेज में काव्य कुसुम सम्मान 2023 का किया गया आयोजन…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। रविवार को एसएमजेएन (पीजी) कॉलेज के सभागार में कॉलेज के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ द्वारा राष्ट्रीय मानव अधिकार संरक्षण समिति ट्रस्ट तथा इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी ऑफ इंडिया (हरिद्वार चैप्टर) के तत्वाधान में काव्य कुसुम सम्मान 2023 का आयोजन किया गया। इसमें सम्मानित होने वाले प्रबुद्ध कवि श्रीमती कंचन प्रभा गौतम, सुश्री अनन्या भटनागर, अरविन्द दुबे, श्रीमती कल्पना कुशवाहा ‘सुभाषिनी’, दीन दयाल दीक्षित, अभिनन्दन कुमार ‘अभि रसमय’, श्रीमती कंचन प्रभा गौतम, देवेन्द्र मिश्र, अमन सिखौला, कैप्टन श्रीमती दीक्षा शर्मा, डॉ. सुशील कुमार त्यागी ‘अमित’ श्रीमती बिमला लक्ष्मी नेगी, अमन शुक्ला ‘शशांक, प्रेम शंकर शर्मा ‘प्रेमी’, डॉ. मीरा भारद्वाज, अरुण कुमार पाठक एवं डॉ. अशोक गिरि मुख्य रूप से रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार प्रेम चंद्र अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित के माध्यम से किया। मुख्य अतिथि प्रेम चंद्र अग्रवाल ने कार्यक्रम में आए सभी कवियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रतिभागियों को काव्य कुसुम सम्मान 2023 द्वारा सम्मानित किया। उन्होंने हाल ही में आयोजित हुए युवा महोत्सव में एसएमजेएन (पीजी) कॉलेज हरिद्वार के छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन के लिए छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर हरिद्वार शहर के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार मदन कौशिक भी उपस्थित हुए। उन्होंने अपने संभाषण में एसएमजेएन (पीजी) कॉलेज हरिद्वार की प्रशंसा करते हुए कहा कि कॉलेज ने ऐसा कार्यक्रम आयोजित करके युवा कवियों को ना केवल एक बड़ा मंच प्रदान किया हैं अपितु प्रतिभा को भी उचित सम्मान दिया हैं। उन्होंने सभी प्रदेश वासियों को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने युवा उत्सव में विजयी छात्र-छात्राओं को बधाई दी।

डाॅ. विशाल गर्ग ने होली की बधाई देतें हुए कहा कि होली प्रेम एवं सद्भाव का महान पर्व है।।उन्होंने कॉलेज के प्राचार्य प्रो सुनील कुमार बत्रा को नेतृत्व के लिए बधाई दी। डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री मंहत रविन्द्र पुरी की ओर से सभी का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर मधुसूदन अग्रवाल, जगदीश लाल पाहवा, डाॅ. विशाल गर्ग, एस.के. गर्ग, जितेंद्र शर्मा, विमल गर्ग, आशीश झा, शेलेन्द्र दत्ता, मनोज गर्ग पूर्व महापौर, कुलभूषण शर्मा, हिमांशु दिवेदी, डाॅ. सन्जय माहेश्वरी, डाॅ. लता शर्मा, डाॅ. विजय शर्मा, अन्नया भटनागर, विशाल वर्मा अर्शिका, अपराजिता, अश्वनी जगता, डाॅ. शिव कुमार चौहान, डाॅ. वैभव बत्रा, डाॅ. रेणु सिंह, विक्रम नाचीज़, डाॅ. राधिका नागरथ, कमल प्रीत प्रार्षद पति, एवं रचना गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!