Home / मुख्य ख़बर / कांवड़ यात्रा 2026: 25 जुलाई तक पूरी होंगी सभी तैयारियां, डीएम मयूर दीक्षित के सख्त निर्देश…

कांवड़ यात्रा 2026: 25 जुलाई तक पूरी होंगी सभी तैयारियां, डीएम मयूर दीक्षित के सख्त निर्देश…

हरिद्वार। आगामी 30 जुलाई से शुरू हो रही पावन कांवड़ यात्रा की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालुओं की सुविधा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और सभी मूलभूत व्यवस्थाएं हर हाल में 25 जुलाई 2026 तक पूर्ण कर ली जाएं। जिसके अनुपालन में सभी विभागों द्वारा धरातल पर सभी व्यवस्थाओं को तय समय तक सुदृढ़ करने के लिए संबंधित विभागों द्वारा कार्य त्वरित गति से किए जा रहे है।
अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत महेश बिश्नोई ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में कांवड़ पटरी मार्ग पर झाड़ी कटान एवं शौचालयों का मरम्मत कार्य त्वरित गति से किए जा रहे है। जिसमें रानीपुर झाल, पथरीपुल, इमली खेड़ा क्षेत्र सम्मलित है इसके साथ ही कांवड़ पटरी मार्ग पर जो भी स्थाई एवं अस्थाई शौचालय है उनका मरम्मत कार्य भी त्वरित गति से किया जा रहा है।
अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड हरिद्वार खुशवंत सिंह चौहान ने बताया कि शिव भक्तों की सुरक्षा के लिए गंगा घाटों का मरम्मत एवं सुरक्षा के लिए रेलिंग/जंजीर लगाने का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है। इसके साथ ही रुड़की एवं हरिद्वार डिविजन द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में कांवड़ पटरी मार्ग में झाड़ी कटान का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है।
अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, महेश बिश्नोई ने बताया कि सभी टीमें ग्राउंड पर सक्रिय हैं और जिलाधिकारी के निर्देशों के तहत तय समय-सीमा से पहले ही कांवड़ पटरी मार्ग को पूरी तरह सुगम और साफ-सुथरा बना दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!