Home / मुख्य ख़बर / पत्रकारों ने गणेश शंकर विद्यार्थी को दी श्रद्धांजलि…

पत्रकारों ने गणेश शंकर विद्यार्थी को दी श्रद्धांजलि…

हरिद्वार। गणेश शंकर विद्यार्थी के बलिदान दिवस पर प्रेस क्लब सभागार में अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं प्रेस क्लब के पत्रकारों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया। सभागार में गोष्ठी को संबोधित करते हुए अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी का बलिदान स्मृतियों में जीवित रहेगा। महान स्वतंत्रता सेनानी गणेश शंकर विद्यार्थी के जीवन दर्शन से प्रेरणा मिलती है। उन्होंने राष्ट्र की एकता अखंडता को बनाए रखने में अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई एकता सौहार्द को बनाए रखा। दंगों में फंसे निर्दाेष लोगों को बचाने में अपनी जान की बाजी लगा दी। धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि उनके द्वारा प्रताप नाम से साप्ताहिक अखबार का संपादन भी किया। अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को जागरूक करने में निर्णायक भूमिका निभाई। इस दौरान ललितेंद्र नाथ, बालकृष्ण शास्त्री, संजय आर्य, राहुल वर्मा, सुनीलदत्त पांडे, विजेंद्र हर्ष, शैलेंद्र ठाकुर, मनोज खन्ना, सूर्यकांत बेलवाल, सुनील पाल, सुमित यशकल्याण, पुलकित शुक्ला, सुमित सैनी, सुमेश खत्री, शाहनवाज आदि पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!