कार्यशाला का आयोजन कर उपभोक्ताओं को दी अधिकारों की जानकारी…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। मंगलवार को अखिल भारतीय उपभोक्ता संगठन के तत्वाधान में उपभोक्ताओं को नवीन उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच तथा उपभोक्ता अधिकारों को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

डॉ. मनु शिवपुरी, प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन।

दिल्ली-हरिद्वार हाईवे स्थित होटल में आयोजित कार्यशाला के दौरान अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मनु शिवपुरी ने बताया कि सरकार द्वारा उपभोक्ताओं का संरक्षण करते हुए कई अधिकार प्रदान किए गए हैं। अपने अधिकारों के प्रति आम उपभोक्ताओं को सचेत रहना चाहिए।

अवधेश कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट, हरिद्वार।

वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने पहुंचे हरिद्वार के सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह ने संगठन के कार्यों की सराहना की।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी शरदपुरी, एसपी क्राइम रेखा यादव, एसएमजेएन कालेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की विस्तृत जानकारी देते हुए नवीन उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम के तहत उपभोक्ताओं को प्राप्त लाभ के बारे में भी बताया।

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश सचिव अर्क शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष रचित कुमार, पंडित दिव्यांश शर्मा, जिला अध्यक्ष चौधरी संजीव बालियान, जिला उपाध्यक्ष तरुण शर्मा, जिला प्रवक्ता एडवोकेट चेतन वर्मा, सीए मृणाल शर्मा, तन्मय गुप्ता, आकाश भारद्वाज, हर्षुल शर्मा, अर्पण शर्मा, पंडित रामकुमार शर्मा, प्रदीप झा, तन्मय वशिष्ठ, डॉ. विशाल गर्ग, विभाष मिश्रा, रामचंद्र, एडवोकेट ईशान सचदेवा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!