Home / मुख्य ख़बर / चंडी घाट पर महिलाओं के लिए लगा स्वास्थ्य, सुरक्षा और अधिकार जागरूकता कैंप…

चंडी घाट पर महिलाओं के लिए लगा स्वास्थ्य, सुरक्षा और अधिकार जागरूकता कैंप…

हरिद्वार। नमामि गंगे चंडी घाट स्थित “मस्ती की पाठशाला” में पढ़ने वाले निर्धन बच्चों की माताओं के लिए इमैक समिति और दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संयुक्त तत्वावधान में “स्वास्थ्य, सुरक्षा और सजगता” विषय पर विशेष जागरूकता कैंप आयोजित किया गया। यह कैंप अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सेवा कुंज परिसर में लगाया गया, जिसका उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य, आत्म सुरक्षा और महिला अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत श्रेया गोयल द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद डॉ. सपना भटनागर ने उपस्थित महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण दिया तथा समिति की ओर से जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। इन दवाइयों की व्यवस्था मॉडर्न मेडिसिन एजेंसी के पंकज गोयल द्वारा की गई।
कैंप में साउथ कोरिया से ब्लैक बेल्ट अमन राजपूत ने महिलाओं और युवतियों को आत्मरक्षा के प्रभावी तरीके सिखाए, जिससे वे किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति में अपनी सुरक्षा कर सकें। वहीं अधिवक्ता रीमा शहीम ने महिलाओं को कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए समाज में निडरता के साथ आगे बढ़ने और पारिवारिक समस्याओं का साहसपूर्वक समाधान करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ समाजसेवी जितेंद्र चौधरी का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने उपस्थित महिलाओं और कार्यकर्ताओं के लिए भोजन की व्यवस्था करवाई। इस अवसर पर इनर व्हील क्लब की अध्यक्षा रुचिता सक्सेना, सचिव प्रियंका पांडेय और उपाध्यक्ष मंजू वत्स ने महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन वितरित कर स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
इमैक समिति की सचिव मौसमी गोयल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि समिति समय-समय पर सामाजिक विषयों पर जागरूकता अभियान और शिविर आयोजित करती रहती है। वहीं समिति के अध्यक्ष आशीष कुमार झा ने संस्था की परिकल्पना, विचार और उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस मौके पर समिति की उपाध्यक्ष हेमा भंडारी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर उपस्थित महिलाओं को उपहार भी वितरित किए। शिविर के सफल आयोजन में सेवा कुंज के विश्वास शर्मा और प्रेम का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में विभव भटनागर, सुनीता झा, आशा चौधरी, कविता गोयल, विजेता शर्मा, आयुष डंगवाल, यश गोयल, अंकित, आशीष, शिल्पा भंडारी, रेखा, राखी, एकता झा, बिमलेश, अनिल चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, निशा, बृजेश, संगीता और विपिन शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!