स्वास्थ्य लाभ। दूध पीने से पहले इन चीजों का सेवन है वर्जित, नहीं तो होगा बहुत नुकसान, जानिए…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।


हरिद्वार। अगर आप दूध पीने की शौकीन है तो दूध पीने के सही तरीके बता रहे हैं कनखल के प्रसिद्ध दीपक वैद्य, दीपक वैद्य के अनुसार दूध पीने से पहले न करें इन चीजों का सेवन, सेहत को होगा नुकसान
—————————————
1 तिल और नमक – तिल और नमक से बनी चीजों को खा रहे हैं, तो इसके बाद दूध का सेवन बिल्कुल न करें। यह आपको नुकासान पहुंचा सकती हैं। इनके सेवन के करीब 2 घंटे बाद ही दूध पिएं।

2 उड़द – उड़द की दाल के बाद दूध का सेवन पेट व स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का कारण बन सकता है। अत: उड़द की दाल और दूध के सेवन के बीच कम से कम दो घंटों का अंतराल जरूर रखें।

3 सिट्र‍िक फल – सिट्र‍िक एसिड युक्त खट्टे फलों का सेवन करने के बाद दूध का सेवन हानिकारक है। अत: इन दोनों का सेवन करते समय लंबा अंतराल होना आवश्यक है।

4 दही – दही खाने के बाद दूध का सेवन करने से बचें, अन्यथा आपको पेट संबंधी समस्याएं और पाचन में गड़बड़ी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!