Home / मुख्य ख़बर / श्री पंचायती अखाड़ा निमर्ल में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया गुरू पूर्णिमा महोत्सव…

श्री पंचायती अखाड़ा निमर्ल में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया गुरू पूर्णिमा महोत्सव…

हरिद्वार। कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ इस। इस अवसर पर अखाड़े के कोठारी महंत जसविंदर सिंह महाराज के नेतृत्व में सभी संतों ने अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज के गुरु चरणों में श्रद्धा अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री अखंड पाठ साहिब के भोग से हुई। इसके बाद गुरु पूजन, तिलक एवं गुरु महिमा स्तोत्र का आयोजन किया गया। श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कहा कि गुरु के बताए सत्य, अनुशासन, ईमानदारी के मार्ग पर विनम्रता से चलने वाले शिष्य का कल्याण अवश्य होता है। कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि गुरू से बढ़कर संसार में कोई नहीं है। गुरू ही जीवन के हर क्षेत्र में शिष्य का मार्गदर्शन करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पटना पीठ के महंत ज्ञानी इन्द्रदेव सिंह महाराज वेदांताचार्य ने गुरु परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से गुरु के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर महंत खेम सिंह, संत बलवीर सिंह, महंत निर्भय सिंह, स्वामी केशवानंद, महंत रंजय सिंह, महंत ओंकार सिंह, संत साहिब सिंह समराय, संत भूपेंद्र सिंह, संत अमरजीत सिंह़, संत झंडा सिंह, संत बसन सिंह, ज्ञानी जसवीर सिंह, तरनजीत सिंह लेखारी, संत वीर सिंह, संत देवेंद्र सिंह, स्वामी गोपाल हरि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!