एचआरडीए में सुशासन कैंप आयोजित…

हरिद्वार / रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि के मंत्र को आगे बढ़ाते हुए हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) द्वारा शाखा कार्यालय रुड़की के सभागार में सुशासन कैंप का सफल आयोजन किया गया। इससे पूर्व भी दो सुशासन कैंप आयोजित किए जा चुके हैं।
कैंप में बड़ी संख्या में आवेदक अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु पहुंचे। इस अवसर पर सचिव एचआरडीए मनीष कुमार सिंह, संयुक्त सचिव दीपक रामचंद्र सेठ, अधीक्षण अभियंता राजन सिंह, सहायक अभियंता वर्षा, सहायक अभियंता प्रशांत सेमवाल, टेक्निकल कंसल्टेंट गोविंद, अवर अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
एचआरडीए की उपाध्यक्ष श्रीमती सोनिका ने मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवेदकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को सुशासन का वास्तविक लाभ मिल सके।
कैंप के दौरान 14 मानचित्र स्वीकृत किए गए तथा 19 मानचित्र निर्गत किए गए। इस प्रकार कुल 33 मानचित्रों का निस्तारण किया गया। त्वरित समाधान और सहज प्रक्रिया से लाभार्थियों ने संतोष व्यक्त करते हुए धामी सरकार की पहल और प्राधिकरण के कार्यों की सराहना की।
एचआरडीए ने बताया कि अगला सुशासन कैंप 19 दिसम्बर को पुनः हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण, शाखा कार्यालय रुड़की के सभागार में आयोजित किया जाएगा। प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्माण मानचित्र, शुल्क निस्तारण, तकनीकी समाधान एवं अन्य विकास संबंधी मुद्दों के त्वरित निस्तारण हेतु सुशासन कैंप में पहुंचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!