Home / मुख्य ख़बर / प्रेस क्लब हरिद्वार में रविवार को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, पत्रकारों व परिजनों को मिलेगा लाभ…

प्रेस क्लब हरिद्वार में रविवार को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, पत्रकारों व परिजनों को मिलेगा लाभ…

हरिद्वार। पत्रकारों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रेस क्लब हरिद्वार में रविवार को एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्घाटन एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह करेंगे।
प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया जाएगा। शिविर में मेदांता द मेडिसिटी, गुरुग्राम के विशेषज्ञ चिकित्सक और उनकी टीम द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य जांचें निःशुल्क की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि शिविर में रक्तचाप (ब्लड प्रेशर), रैंडम ब्लड शुगर, बॉडी मास इंडेक्स, फेफड़ों की कार्यक्षमता जांच, ब्रीथोमीटर टेस्ट, बोन मिनरल डेंसिटी, ईसीजी तथा कार्डियोलॉजी संबंधी जांचें सहित कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार दिन-रात समाज और जनहित के मुद्दों पर कार्य करते हैं, ऐसे में उनका स्वास्थ्य भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है, ताकि पत्रकार और उनके परिवारजन विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परामर्श और आवश्यक जांचों का लाभ उठा सकें।
प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने सभी पत्रकारों से अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!