Home / मुख्य ख़बर / चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जोश, पंजीकरण आंकड़े पहुंचे 59 हजार पार…

चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जोश, पंजीकरण आंकड़े पहुंचे 59 हजार पार…

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र पर मंगलवार को कुल 5198 यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण कराया।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार…
यमुनोत्री धाम के लिए 1148 यात्रियों ने पंजीकरण कराया,
गंगोत्री धाम के लिए 1150 यात्री,
केदारनाथ धाम के लिए 1477 यात्री,
बद्रीनाथ धाम के लिए 1423 यात्री पंजीकृत हुए,
जबकि हेमकुंड साहिब के लिए आज भी कोई पंजीकरण नहीं हुआ।
इस प्रकार एक ही दिन में विभिन्न राज्यों से आए कुल 5198 श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया।
वहीं, ऋषिकुल मैदान स्थित इस पंजीकरण केंद्र से अब तक कुल 59,805 यात्रियों का पंजीकरण किया जा चुका है, जो यात्रा को लेकर बढ़ती आस्था और उत्साह को दर्शाता है।
प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए पंजीकरण केंद्र पर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, जिससे प्रक्रिया सुचारु रूप से जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!