भारत विकास परिषद के चुनाव सम्पन्न, कौन-कौन बने पदाधिकारी जानिए…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। समाज सेवा में अग्रणी भारत विकास परिषद की पंचपुरी शाखा का अध्यक्ष कुशल पाल सिंह चौहान, सचिव संजीव लांबा तथा कोषाध्यक्ष लाल सिंह आर्य को सर्वसम्मति से चुना गया है।
भारत विकास परिषद के प्रांतीय संयुक्त संगठन सचिव डॉ. महेंद्र सिंह असवाल की देखरेख में परिषद के चुनाव लक्सर रोड स्थित एक होटल में कराए गए। वर्ष 2022-23 के लिए कराए गए चुनाव में अध्यक्ष पद पर कुशल पाल सिंह चौहान, सचिव पद पर संजीव लांबा तथा कोषाध्यक्ष पद पर लाल सिंह आर्य को सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया। नई कार्यकारिणी ने सभी सदस्यों के साथ मिलकर परिषद और समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का आश्वासन सदस्यों को दिया।

इस दौरान परिषद के प्रांतीय महासचिव जोगेंदर कुमार मोगा, ललित चंद्र पांडे, रश्मि मोगा, राधिका नागर, द्वजेंद्र पंत, जी.एस. राजपूत एवं योगेश शास्त्री आदि वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!