Home / मुख्य ख़बर / प्रशासन की बेहतर व्यवस्थाओं से चारधाम यात्रा पंजीकरण में तेजी, गुरुवार को 12,728 श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन…

प्रशासन की बेहतर व्यवस्थाओं से चारधाम यात्रा पंजीकरण में तेजी, गुरुवार को 12,728 श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन…

हरिद्वार। उत्तराखंड चारधाम यात्रा के प्रति श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र पर गुरुवार को विभिन्न राज्यों से पहुंचे कुल 12,728 श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण कराया। जिला प्रशासन द्वारा की गई सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं, सुचारू संचालन और यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं के चलते पंजीकरण प्रक्रिया लगातार तेज़ी से आगे बढ़ रही है।
जिला प्रशासन के निर्देशन में पंजीकरण केंद्र पर यात्रियों के लिए पेयजल, शौचालय, बैठने, स्वास्थ्य जांच और सहायता काउंटर जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय मौजूदगी के कारण श्रद्धालुओं को बिना किसी परेशानी के पंजीकरण कराने में सुविधा मिल रही है। प्रशासन की व्यवस्थाओं की यात्रियों द्वारा भी सराहना की जा रही है।
जारी बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को यमुनोत्री धाम के लिए 3100, गंगोत्री धाम के लिए 3105, केदारनाथ धाम के लिए 3203 तथा बद्रीनाथ धाम के लिए 3320 यात्रियों ने पंजीकरण कराया, जबकि हेमकुंड साहिब के लिए गुरुवार को कोई पंजीकरण दर्ज नहीं हुआ।
ऋषिकुल मैदान स्थित यात्री पंजीकरण केंद्र से अब तक कुल 03 लाख 05 हजार 235 श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण करा चुके हैं। लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन यात्रा व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत बनाने में जुटा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!