Home / मुख्य ख़बर / भूपतवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का डीएम मयूर दीक्षित ने किया निरीक्षण, प्रसव कक्ष जल्द शुरू करने के दिए निर्देश…

भूपतवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का डीएम मयूर दीक्षित ने किया निरीक्षण, प्रसव कक्ष जल्द शुरू करने के दिए निर्देश…

हरिद्वार। डीएम मयूर दीक्षित ने बुधवार को भूपतवाला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूपतवाला का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में तैयार प्रसव कक्ष को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को निर्देशित करते हुए कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी और संबंधित चिकित्सकों को निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं के लिए बनाए गए प्रसव कक्ष को शीघ्र शुरू किया जाए, ताकि अस्पताल में आने वाली महिलाओं को प्रसव संबंधी सुविधा यहीं उपलब्ध हो सके।
जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए और कहा कि स्वच्छता के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
इस दौरान डॉ. आर.के. सिंह, डॉ. हर्ष, डॉ. नितिन, डॉ. अजीन सहित चिकित्सक व अस्पताल के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!