मिट्टी के दीपक, मिठाई व उपहार देकर मनाया दीपावली का त्यौहार…

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में दीपावली के पावन पर्व पर कालेश्वर महादेव मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा बैरागी कैंप क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ियां में रह रहे बच्चों के साथ दीपावली का त्योहार बड़े हर्ष उल्लास से मनाया गया। इस दौरान सामाजिक संस्था द्वारा बैरागी कैंप क्षेत्र में मिट्टी के दीपक बच्चों को मिठाई व उपहार दिए गए। इस दौरान कालेश्वर महादेव मानव सेवा ट्रस्ट की संचालिका वैशाली शर्मा ने कहा कि जिस तरह सूर्य के प्रकाश की रोशनी से पूरा देश जगमगा उठता है, उसी तरह हमें दीपावली के इस त्यौहार पर दीपक की रोशनी से पूरे देश को रोशन करना है। कोई भी घर ऐसा ना रहे जो खुशियों के इस त्यौहार से वँचित रहे। संस्था की सदस्य मनिका खत्री ने कहा कि दीपावली हिंदू धर्म की आस्था का सबसे बड़ा त्यौहार है दीपावली का मतलब अंधकार से प्रकाश की ओर जाना, इसी उद्देश्य से कालेश्वर महादेव मानव सेवा ट्रस्ट की ओर से बच्चों के बीच जाकर उन्हें दीपक बांटे गए मिठाई बाटी गई ताकि वह बच्चे भी इस दीपावली के त्योहार पर उतने ही खुश रहे जीतने की और बच्चे खुशियां मनाते हैं।
इस मोके पर वैशाली शर्मा, नीरज सिरोही, शेफाली अरोरा, आशा रानी, आरुष खत्री, मनिका खत्री, अर्जुन सिंह, अनिल कुमार पाल, शालिनी शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!