देवी अहिल्याबाई होलकर पुरस्कार समारोह का हुआ आयोजन…

हरिद्वार। भारतीय इतिहास में देवी अहिल्याबाई होलकर का नाम अमर है। मुगलो से लोहा लेने के साथ ही भारतीय मंदिरों के संरक्षण व संवर्धन में देवी अहिल्याबाई ने जो योगदान दिया वो इतिहास में अमर है। शनिवार देर शाम ऋषिकुल ऑडिटोरियम मे पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी धर्मपीठ द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार 2023 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निरंजनी अखाड़े के पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी की अध्यक्षता में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में हाईकोर्ट के रिटायर जज लोकपाल सिंह, कनक पीठ कर्नाटक के पीठाधिश्वर सिद्धारामानन्द पूरी, यूपी के पूर्व राज्य मंत्री सतीश पाल और पाल राजवंश के युवराज माहिराज सिंह पाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान समाजसेवा, मानव कल्याण और नारी उत्थान के लिए बेहतर काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया।

महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी के समय शुरू हुई सम्मान प्रक्रिया, काशी व सोमनाथ मठ के लिए लड़ी थी जंग…

कार्यक्रम आयोजक सागर धापते पाटिल ने बताया कि साल 2020 में महाराष्ट्र के तत्कालीन राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की अध्यक्षता में उन्होंने पहला सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया था। तब से लगातार वो इस कार्यक्रम को आयोजित करते चले आ रहे हैं। स्वामी कैलाशानंद गिरी ने बताया कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने सोमनाथ और काशी विश्वनाथ जैसे मठ-मंदिरों की रक्षा की और उनका जीर्णोद्धार भी कराया। अहिल्याबाई होल्कर को देवी का स्वरूप माना जाता है और इसलिए ही उनके नाम से लोगों को सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि देवी अहिल्याबाई होलकर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही ऐसे व्यक्ति है जिनके द्वारा सनातन मठ-मंदिरों की रक्षा की जा रही है।

जिन विभूतियों को सम्मानित किया गया उनमे…

भारतीय प्रशासनिक सेवा में कार्यरत, श्री अमित गुणवन्त भोले को कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी पुरुस्कार।

हरि भक्त परायण बसवेश्वर वैजनाथ ढोले उर्फ़ अप्पाजी महाराज को संत सेवक पुरस्कार।

पंकज गोयल को भारत तिब्बत के बीच मैत्री एवं समन्वय सम्बन्ध को प्रशस्त करने मे राष्ट्रीय योगदान हेतु शांति दूत पुरस्कार।

शेफर्ड इंडिया इंटरनेशनल के एन.बी. हरीश को समाज सेवक पुरस्कार।

हनुमन नाझिरकर को धर्म सेवा पुरस्कार।

विनोद निकालजे को समाय रत्न।

नेहा रावत को अभिनेत्री पुरस्कार।

डॉ. रिचा गर्ग को देवी अहिल्या बाई होलकर के जीवन चरित्र पर शोध हेतु शोधार्थी पुरस्कार।

रोशन लाल खार को धार्मिक क्षेत्र मे योगदान हेतु पुरस्कार।

और उत्तराखंड के लॉन्ग टेनिस खिलाडी ध्रुव पाल को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन पंतजलि यूनिवर्सिटी की प्रोफ़ेसर डॉ. आरती पाल और अहिल्याबाई होल्कर महापीठ के संस्थापक विजय सिंह पाल द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!