दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हरिद्वार पहुंचकर लगाई गंगा में डुबकी, गंगा पूजन किया, यमुना को लेकर कहीं बड़ी बात, जानिए…

हरिद्वार। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज हरिद्वार दौरे पर हैं। हरिद्वार के हरकी पैड़ी पर पहुंची सीएम रेखा गुप्ता ने हर की पैड़ी पर गंगा स्नान किया। परिवार के साथ गंगा में डुबकी लगाने के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने हर की पैड़ी के ब्रह्म कुंड पर पूजा अर्चना की। गंगा सभा के तीर्थ पुरोहितों ने विधि विधान से रेखा गुप्ता की गंगा पूजा संपन्न कराई। मीडिया से बात करते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार के 100 दिनों का कार्यकाल पूरा होने के बाद वे आज देवभूमि की यात्रा पर है। उन्होंने गंगा में पवित्र स्नान कर प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना की है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि उनका प्रयास है कि दिल्ली में यमुना नदी को भी मां गंगा की तरह स्वच्छ और निर्मल बना सकें।