Home / मुख्य ख़बर / पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर…

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर…

उत्तराखंड / देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता भुवन चंद्र खंडूरी का मंगलवार को निधन हो गया है। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और देहरादून के मैक्स अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। उनके निधन की खबर से उत्तराखंड समेत पूरे देश के राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खंडूरी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। सार्वजनिक जीवन में भी उन्होंने उत्तराखंड के विकास, सुशासन और ईमानदार राजनीति की मजबूत पहचान बनाई। उन्होंने प्रदेशहित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लेकर विकास को नई दिशा प्रदान की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खंडूरी जी की सादगी, स्पष्टवादिता और कार्यकुशलता सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। उनका निधन केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिए भी अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों और समर्थकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!