हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

देहरादून। प्रदेश में सरकार ने कुछ छूट प्रदान करते हुए कोविड-कर्फ्यू को 04 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है। अब सरकारी और गैर सरकारी सभी कार्यालय पूरी तरह से खोले जाने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा अनुमति लेने के बाद राजनीतिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, खेल, मनोरंजन व शैक्षिक समारोह भी किए जा सकते हैं।
इस बार सैलून और स्पा को 50% के साथ खोलने की परमिशन दी गई है, होटलों में कांफ्रेंस हॉल, स्पा व जिम खुलेंगे, 18 वर्ष से ऊपर के प्रशिक्षुओं के लिए सरकारी व गैर सरकारी प्रशिक्षण संस्थान भी कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए खोले जाने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा अन्य प्रतिबंध जो पहले से जारी हैं वह लागू रहेंगे।
