Home / मुख्य ख़बर / चारधाम यात्रा पंजीकरण का आंकड़ा बढ़ा, पांचवें दिन 2949 यात्रियों ने कराया रजिस्ट्रेशन…

चारधाम यात्रा पंजीकरण का आंकड़ा बढ़ा, पांचवें दिन 2949 यात्रियों ने कराया रजिस्ट्रेशन…

हरिद्वार। चारधाम यात्रा 2026 को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र पर पांचवें दिन कुल 2949 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यमनोत्री धाम के लिए 608, गंगोत्री धाम के लिए 621, केदारनाथ धाम के लिए 852 तथा बद्रीनाथ धाम के लिए 868 यात्रियों ने पंजीकरण कराया। वहीं, हेमकुंड साहिब के लिए इस दिन कोई पंजीकरण नहीं हुआ।
चारधाम यात्रा के लिए विभिन्न राज्यों से लगातार श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच रहे हैं और पंजीकरण प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं। पांच दिनों में ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र से अब तक कुल 10,795 यात्री अपना पंजीकरण करा चुके हैं।
प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पंजीकरण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!