Home / मुख्य ख़बर / हरिद्वार में चारधाम यात्रा पंजीकरण का आंकड़ा 2.92 लाख के पार…

हरिद्वार में चारधाम यात्रा पंजीकरण का आंकड़ा 2.92 लाख के पार…

हरिद्वार। चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह बना हुआ है। हरिद्वार स्थित ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र पर बुधवार को विभिन्न राज्यों से पहुंचे 11,099 यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण कराया।
जारी पंजीकरण बुलेटिन के अनुसार बद्रीनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 2,842 यात्रियों ने पंजीकरण कराया, जबकि केदारनाथ धाम के लिए 2,752 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया। इसके अलावा गंगोत्री धाम के लिए 2,747 तथा यमुनोत्री धाम के लिए 2,745 यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। वहीं हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए 13 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया।
प्रशासन के अनुसार ऋषिकुल मैदान यात्री पंजीकरण केंद्र से अब तक कुल 2 लाख 92 हजार 507 श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण करा चुके हैं। यात्रा सीजन के दौरान हरिद्वार में यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन द्वारा पंजीकरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!