कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष से लिया आशीर्वाद…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में पहुंचकर आशीर्वाद लिया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने उन्हें माता की चुनरी, नारियल, प्रतिमा भेंट की और शाल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को श्रीपंचायती अखाड़ा निरंजनी पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व मां मनसा देवी मंदिर के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से आशीर्वाद लिया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के बीच प्रदेश के विकास एवं सैनिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं को लेकर वार्ता की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि संतों का हृदय निर्मल होता है। संतों की शरण में आने से मन को असीम शांति प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि श्रीमहंत रविंद्रपुरी जनसेवा के काम भी लगातार करते रहते हैं। कहा कि श्रीमहंत रविद्र पुरी से उन्हें गहरा लगाव है। वह जब भी हरिद्वार आते हैं, तो उनके दर्शन जरूर करते हैं।

श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री गणेश सिंह सैनिक कल्याण और श्रमिकों के साथ ही प्रदेश के विकास के लिए बेहतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश में नए-नए आयाम स्थापित कर रहे हैं, जो अनुकरणीय और सराहनीय है उन्होंने कहा कि नवरात्र को नारी शक्ति सब के रूप में मनाने के लिए सभी जनपदों में देव उपासना के कार्यक्रमों का आयोजन जैसे कार्य भी पहली बार हुए हैं, जो बेहद ही सराहनीय है।

मंत्री प्रतिनिधि अभिषेक गौड़, भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, महामंत्री आशुतोष शर्मा, आशु चौधरी, सचिन शर्मा, अभिषेक गौड़, मनोज मंत्री, लव शर्मा, राजेश शर्मा, हीरा बिष्ट, तरुण नैय्यर, अंकुश कौशिक, सीओ यातायात राकेश सिंह रावत, नगर कोतवाल भावना कैंथोला आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!