Home / मुख्य ख़बर / अंग वस्त्र भेंट कर प्रेस क्लब में दी गई आशीष मिश्रा को जन्मदिन की शुभकामनाएं…

अंग वस्त्र भेंट कर प्रेस क्लब में दी गई आशीष मिश्रा को जन्मदिन की शुभकामनाएं…

हरिद्वार। शुक्रवार को वरिष्ठ पत्रकार एवं युवा नेतृत्वकर्ता आशीष मिश्रा का जन्मदिन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनके शुभचिंतकों, मित्रों और सहयोगियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हरिद्वार प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार रामचंद्र कनौजिया, दयाशंकर वर्मा, राहुल वर्मा, शिवकुमार शर्मा आदि ने उन्हें पटका पहनाकर बधाई दी। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि आशीष मिश्रा पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र मेंअनुकरणीय योगदान दे रहे हैं और अपने सामाजिक दायित्व को निभा रहे हैं, उन्होंनेमां गंगा से उनकी दीर्घायु की कामना की।
जन्मदिन के अवसर पर आशीष मिश्रा को विभिन्न संगठनों एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा बधाई संदेश प्राप्त हुए। वक्ताओं ने कहा कि आशीष मिश्रा पत्रकारिता जगत में सदैव अग्रणी रहते हैं और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं रचनात्मक कार्य सराहनीय हैं।
इस मौके पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाइयां दीं गई। आशीष मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और वे आगे भी समाज सेवा के कार्यों में पूरी निष्ठा से जुटे रहेंगे।
जन्मदिन समारोह सौहार्दपूर्ण एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। जन्मदिन के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार दीपक नौटियाल, तनवीर अली, सुमित यशकल्याण, पुलकित शुक्ला, सचिन सैनी, जहांगीर मलिक, हरीश कुमार, आशीष धीमान आदि ने भी आशीष मिश्रा को जन्मदिन की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!