बड़ी खबर। पूर्व मुख्यमंत्री ने चुनाव लड़ने से किया इनकार, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखा पत्र, यह बताई वजह। पत्र वायरल…

उत्तराखण्ड / सुमित यशकल्याण।

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जताई है। अपने पत्र में पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा है कि उन्हें पार्टी ने मुख्यमंत्री के रूप में काम करने का मौका दिया है ये उनका सौभाग्य रहा है। अब प्रदेश का नेतृत्व युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों में है इसलिए अब वे चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। बल्कि प्रदेश में दोबारा भाजपा सरकार बनवाने के लिए संगठन में कार्य करने के इच्छुक हैं। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के चुनाव लड़ने से इनकार करने पर सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाएं चल रही है। गौरतलब है कि त्रिवेंद्र सिंह रावत देहरादून जिले की डोईवाला सीट से विधायक हैं। 2017 में उत्तराखंड में बनी बीजेपी की सरकार में त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाया गया था। त्रिवेंद्र सिंह रावत 04 साल तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। मार्च 2021 में भाजपा आलाकमान ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटाकर सूबे की कमान तीरथ सिंह रावत को सौंप दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!