बड़ी खबर। बीजेपी सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति पद से किया गया बर्खास्त, जानिए कारण…

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की प्रबंध कारिणी समिति आर्य प्रतिनिधि सभा द्वारा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सत्यपाल सिंह को हटा दिया गया है। डॉ. सत्यपाल सिंह पर संस्था के विरुद्ध कार्य करने के आरोप लगाए गए हैं। आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब, प्रतिनिधि सभा हरियाणा, प्रतिनिधि सभा दिल्ली के प्रधानों ने संयुक्त रूप से कुलाधिपति हटाने के आदेश जारी किए हैं।

30 मई 2018 को तीनों आर्य प्रतिनिधि सभा ने डॉ. सत्यपाल सिंह को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार का कुलाधिपति नियुक्त किया था। उन पर आरोप है कि उनके द्वारा ऐसे कार्य किए जा रहे थे जो उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं थे, विश्वविद्यालय के कुलपति रूप किशोर शास्त्री को भी हटाने से पहले उनके द्वारा आर्य प्रतिनिधि सभा को नहीं बताया गया, तभी से ही गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में गुटबाजी तेज हो गई थी बहराल तीनों आर्य प्रतिनिधि सभा ने बीजेपी सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह को कुलाधिपति पद से हटा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!